झालरापाटन: झालावाड़ जनाना अस्पताल में गर्भवती महिला से एक बार फिर लापरवाही का मामला सामने आया
झालावाड़ के जनाना अस्पताल में एक गर्भवती महिला के साथ लापरवाही का मामला सामने आया है। भवानीमंडी अस्पताल से रेफर होकर आई महिला को पूरी रात बिना गद्दे के लोहे के पलंग पर सुलाया गया। सरोद गांव की ज्योति कुंवर पत्नी महेंद्र सिंह को प्रसव के लिए 26 सितंबर की शाम 8 बजे अस्पताल लाया गया था। भवानीमंडी अस्पताल ने प्रसव का समय 3 घंटे बताया था।