लखीमपुर: सैधरी गांव के बाईपास मोड़ के पास संदिग्ध परिस्थितियों में अज्ञात युवक का शव मिलने से इलाके में फैली सनसनी
सदर तहसील क्षेत्र के अंतर्गत सदर कोतवाली क्षेत्र के महेवागंज चौकी क्षेत्र के सैधरी गांव के बाईपास मोड़ के पास आज एक अज्ञात युवक का संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है।स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवाया है। पुलिस अज्ञात युवक के शव की शिनाख्त में लगी हुई है।