लखीमपुर: ओयल जिला अस्पताल में भर्ती मरीजों के साथ लापरवाही बरतने पर सीएमएस हुए सख्त, नर्सिंग स्टाफ की बुलाई बैठक
लखीमपुर में ओयल जिला अस्पताल में नर्सिंग स्टाफ के साथ शनिवार को एक बैठक सीएमएस डॉ. आरके कोली द्वारा की गई है। जिसमें मरीज को भर्ती करने के समय आने वाली समस्याओं और नर्सिंग स्टाफ द्वारा बरती जा रही खामियों को दूर करने और लापरवाही न बरतने को लेकर निर्देश दिए गए हैं। डॉ. आर के कोली ने मौजूद सभी नर्सिंग स्टाफ को अन्य मामलों पर भी निर्देश दिए हैं।