लखीमपुर: आधारपुर गांव के पास रोडवेज बस में खाद लेकर घर जा रहे बाइक सवार को रौंदा,500 मीटर तक बस में फसा शव घसीटता रहा
फरधान थाना क्षेत्र के आधार पर गांव निवासी कमलेश कुमार पुत्र सत्रोहन लाल बीते दिन बाइक पर सवार होकर खेत के लिए खाद खरीदने के लिए बाजार गए थे। खाद खरीद कर घर वापस आते समय रास्ते में आधारपुर गांव के पास रोडवेज बस में रौंद दिया था। मृतक कमलेश कुमार का शव रोडवेज बस में 500 मीटर तक फंसा रहा और घसीटता रहा था। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।