लखीमपुर: केशवापुर बक्खारी रोड के किनारे मिला एक अज्ञात युवक का शव, पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे परिजनों ने शव की शिनाख्त की
गोला कोतवाली क्षेत्र के केशवापुर बक्खारी रोड के किनारे बीते दिन एक अज्ञात युवक का शव मिला था। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवा दिया था। पुलिस शव की शिनाख्त में लगी हुई थी। सोशल मीडिया के माध्यम से सूचना मिलने पर मोर्चरी पहुंचे मोहम्मद आसिफ ने मृतक के शव की शिनाख्तअपने चाचा मोहम्मद इश्तियाक पुत्र शहजादे निवासी नीची भूंड के रूप में की है।