सिरदला: प्रखंड के चौबे पंचायत में लाखों की हेरा-फेरी, शिकायत और जांच की मांग
Sirdala, Nawada | Apr 12, 2026 नवादा जिले के सिरदला प्रखंड के चौबे पंचायत में योजनाओं की डुप्लीकेसी और लाखों रुपये की कथित हेराफेरी का मामला अब और गंभीर हो गया है। शिकायतकर्ता प्रमोद मिस्त्री को खबर प्रकाशित होने के बाद फोन पर धमकी मिलने का आरोप है। उन्होंने बताया कि एक व्यक्ति ने कॉल कर पिटाई करने और झूठे केस में फंसाने की चेतावनी दी । जानकारी रविवार को 5 pm बजे प्राप्त।