शिवपुरी नगर: चार्ज लेते ही एक्शन में नए प्रभारी: SDM के निर्देश पर नपा ने चलाया अतिक्रमण हटाओ अभियान
शिवपुरी शहर में मंगलवार को सुबह करीब 11 बजे नगर पालिका ने एमएम चौराहे पर अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। इस दौरान सड़क किनारे और सार्वजनिक स्थानों पर रखी गई 10 से 12 अवैध स्टॉलों को जेसीबी की सहायता से हटाकर जब्त कर लिया गया। यह कार्रवाई शिवपुरी एसडीएम आनंद सिंह राजावत को नगर पालिका का अतिरिक्त प्रभार मिलने के बाद पहली बड़ी अतिक्रमण विरोधी मुहिम मानी जा रही है।