आंवला: आंवला के बिशारतगंज क्षेत्र में युवक का शव संदिग्ध हालात में फांसी पर लटका मिला, पुलिस जांच में जुटी
आंवला तहसील के विशारतगंज थाना क्षेत्र स्थित अखा गांव में सोमवार शाम पांच बजे एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में घर के अंदर फांसी पर लटका मिला। इस घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।