पूर्णिया पूर्व: लोजपा(रा.) की टीम ने टेटगामा गाँव में नरसंहार के पीड़ित परिजनों से की मुलाकात
लोक जनशक्ति पार्टी(रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह केंद्रीय खाद्य उधोग प्रसंस्करण मंत्री चिराग़ पासवान के निर्देश पर गुरुवार को दोपहर करीब 2 बजे पटना से एक जाँच टीम टेटगामा गाँव पहुँची।जहाँ विगत दिनों एक ही परिवार के 5 लोगों के विभत्स हत्या पिट-पिट कर जिंदा जलाकर नरसंहार कांड को अंजाम दिया गया था।