धौलपुर: बाल कल्याण समिति के सदस्यों पर लगा बड़ा आरोप, बाल श्रम का हवाला देकर छात्र को जबरन ले जाने का बताया जा रहा मामला
धौलपुर। कलेक्टर और एसपी साहब ! मेरा बेटा जो कक्षा 11वीं का छात्र है। स्कूल से पढ़ने के बाद स्वयं की लेडीज मैचिंग की दुकान पर बेटा अपनी माँ का सहयोग करता है। लेकिन 23 फरवरी की दोपहर को बाल कल्याण समिति के सदस्य आए और मेरे बेटे को बाल श्रम का हवाला देते हुए जबरन उठाकर ले गए। यही नहीं इसके बाद 24 घंटे तक बेटे को बाल सुधार गृह में बिना सूचना के रखा।