धौलपुर: केंद्रीय स्कूल ने छात्राओं को सिखाएआत्मरक्षा के गुर,सात दिवसीय शिविर का समापन, महिला पुलिस कर्मियों ने दी ट्रेनिग
केंद्रीय स्कूल में पीएम श्री योजना का अंतर्गत बालिकाओं को शनिवार को आत्मरक्षा प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। प्रशिक्षण के शुरुआती दिनों में बालिकाओं को आत्मरक्षा के महत्व के बारे में जानकारी दी गई। शिविर के दौरान केंद्रीय विद्यालय में आत्मरक्षा कौशल विकसित करने की विभिन्न तकनीकी को सिखाया गया। महिला हेड कांस्टेबलों के द्वारा छात्राओं को ट्रेनिग दी गई।