ज्ञानपुर: कलेक्ट्रेट पहुंचे ग्रामीणों ने पुलिस पर ज्यादती करने का लगाया आरोप, डीएम से की शिकायत
जिला भदोही के ग्राम सभा सरखतखानी, थाना चौरी (दरुनही) के रहने वाले किशुन देव और प्रकाश देव ने जिलाधिकारी को एक शिकायत पत्र लिखकर थाना नेरिया जैनपुर और थाना चोरी भेषाही के पुलिसकर्मियों पर उत्पीड़न का आरोप लगाया है। शिकायत में कहा गया है कि पुलिसकर्मी लगातार उनके घर में घुसकर उन्हें और उनके परिवार को गाली-गलौज करते है।