हुज़ूर: बिशनखेड़ी में दो अवैध कॉलोनियों के निर्माण को प्रशासन ने ढहाया
Huzur, Bhopal | May 1, 2025 भोपाल के बिशनखेड़ी क्षेत्र में गुरुवार को जिला प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो अवैध कॉलोनियों में किए गए निर्माण को ध्वस्त कर दिया। इस दौरान जेसीबी मशीन की मदद से बाउंड्री वॉल और गेट को तोड़ा गया। हुजूर एसडीएम विनोद सोनकिया ने जानकारी दी कि इन कॉलोनियों में अवैध निर्माण की पहले जांच कराई गई थी|