हुज़ूर: भोपाल में ऑनलाइन ऑर्डर किए गए खाने में निकली मरी हुई मक्खी, उपभोक्ता फोरम ने दिए पीड़ित को ₹15130 मुआवजा देने के आदेश
Huzur, Bhopal | May 1, 2025 भोपाल के गौतम नगर निवासी अभिषेक दीक्षित को ऑनलाइन फूड डिलीवरी ऐप स्विगी से खाना मंगवाना महंगा पड़ गया। अभिषेक ने होशंगाबाद रोड स्थित होटल वृंदावन से खाना ऑर्डर किया था, लेकिन खाने में मरी हुई मक्खी मिलने से उनकी तबीयत बिगड़ गई।अभिषेक ने इस मामले की शिकायत पहले स्विगी और फिर संबंधित होटल से की लेकिन दोनों ही पक्षों ने जिम्मेदारी लेने से इनकार कर दिया|