डुमरांव: नावानगर में मजदूरों की हड़ताल के बाद डुमरांव का सियासी पारा चढ़ा, पूर्व विधायक ने कहा- कुछ लोग गुमराह कर रहे
Dumraon, Buxar | May 14, 2026 डुमरांव से माले पार्टी के पूर्व विधायक डॉ अजित कुमार सिंह ने सोशल मीडिया लाइव के माध्यम से बुधवार की रात्रि 10 बजे मजूदरों के समर्थन में व्यापक जागरूकता अभियान चलाया। उन्होंने कहा कि अभी दो तीन दिनों पूर्व जैसे ही हमने नावानगर औद्योगिक इकाइयों के मजदूरों के साथ उनके हक के लिए धरना प्रदर्शन शुरू किया, कुछ लोगों को बुरा लगा।