मुरैना_मध्यप्रदेश मुरैना जिला अस्पताल से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां मरीज की देखभाल को लेकर हुए विवाद के दौरान एक स्टाफ नर्स का व्यवहार चर्चा का विषय बन गया है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में नर्स और मरीज के परिजनों के बीच तीखी बहस होती दिखाई दे रही है। आरोप है कि नर्स ने गुस्से में मरीज के अटेंडर की ओर बोतल फेंककर मारी और अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया। जानकारी के अनुसार, गुरुवार दोपहर जिला अस्पताल के मेडिकल वार्ड में भर्ती एक मरीज की ड्रिप समाप्त हो गई थी। परिजनों का आरोप है कि नई बोतल लगाने के लिए कई बार स्टाफ को सूचना दी गई, लेकिन समय पर कोई नहीं पहुंचा। इसी बात को लेकर मरीज के स्वजन ने मोबाइल से वीडियो बनाना शुरू कर दिया। वीडियो बनाए जाने से नाराज एक स्टाफ नर्स ने कथित तौर पर मोबाइल छीनने का प्रयास किया और फिर गुस्से में बोतल फेंक दी। वायरल वीडियो में नर्स और मरीज के परिजनों के बीच तीखी नोकझोंक भी दिखाई दे रही ह
#b