कानपुर: मकान में हिस्सेदारी के विवाद के बीच 23 वर्षीय युवती ने अपनी जान दे दी।
नौबस्ता के यशोदा नगर क्षेत्र में हुई इस घटना के बाद परिवार में मातम पसरा है। परिजनों का आरोप है कि मकान में हिस्सेदारी को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था और कुछ दिन पहले घर पर पथराव व मारपीट की घटना भी हुई थी। परिवार का कहना है कि लगातार चल रहे तनाव के कारण युवती परेशान थी।
वहीं, पुलिस ने परिजनों की तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि जांच में सामने आने वाले तथ्यों के अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।
📍 स्थान: नौबस्ता, कानपुर
👉 इस मामले पर आपकी क्या राय है? कमेंट में बताइए।
.
.
.
#Kanpur #KanpurNews #Noubasta #YashodaNagar #GroundZeroNews