अजीतमल: अयाना थाना क्षेत्र के ग्राम भौतापुर में महिला ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर आत्महत्या की, पुलिस ने शव बरामद किया
अयाना थाना क्षेत्र के ग्राम भौतापुर में संदिग्ध परिस्थितियों के चलते महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। रविवार की सुबह करीब 7 बजे जब वह अपने कमरे के बाहर नहीं निकली तो परिजनों ने जाकर देखा तो वह फांसी के फंदे पर लटकी हुई थी। जानकारी दे दें कि मृतका का सुप्रिया का विवाह दिबियापुर थाना क्षेत्र के बहलोलपुर निवासी पवन प्रताप सिंह के साथ 3 साल पहले हुआ था।