स्याना: नगर के निजी स्कूल में रामनवमी और दशहरा का धूमधाम से मनाया गया पर्व, वरिष्ठ शिक्षक ने किया शुभारंभ
Siyana, Bulandshahr | Oct 18, 2026
नगर के निजी स्कूल में रामनवमी व दशहरा का पर्व बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया गया। वहीं आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ वरिष्ठ शिक्षक शरद शर्मा ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रचलित कर किया। रविवार को स्कूल परिसर में विद्यार्थियों द्वारा विभिन्न प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम में भाग लेने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित भी किया गया।