रीठी: रीठी थाना बनेगा आधुनिक और जनहितैषी पुलिसिंग का मॉडल
Rithi, Katni | May 25, 2026 कटनी जिले में पुलिस व्यवस्था को आधुनिक, पारदर्शी और जनहितैषी बनाने की दिशा में लगातार प्रभावी पहल की जा रही है। पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन में जिले के विभिन्न थानों का व्यापक कायाकल्प किया जा रहा है। इसी क्रम में थाना रीठी में प्रस्तावित आईएसओ प्रमाण पत्र वितरण टीम के निरीक्षण को ध्यान में रखते हुए व्यापक स्तर पर तैयारियां जारी हैं।