ऊंचाहार: गोपालपुर उधवन गाँव में दबंगों ने सगे भाइयों को पीटा, मामला दर्ज
ऊँचाहार क्षेत्र के गोपालपुर उधवन गाँव में दबंगों ने सगे भाइयों की पिटाई कर दी, पुलिस ने केस दर्ज कर कार्यवाई शुरू कर दी है, गांव के रहने वाले वीरेंद्र व कमल कुमार सगे भाई है जो गुजरात के सूरत में रहकर परिवार के भरण पोषण के लिए नौकरी करते हैं।दोनों भाई इस वक्त घर आये हैं, आरोप है कि मंगलवार को पुरानी रंजिश में गाँव के कुछ लोगों ने दोनों भाईयों को पीट दिया।