राघोगढ़: राघोगढ़ पुलिस ने चेक बाउंस मामले में पीपलखेड़ी के फरार वारंटी को किया गिरफ्तार
Raghogarh, Guna | Apr 18, 2026 राघोगढ़ थाना पुलिस ने एक चेक बाउंस के मामले में फरार वारंटी को पकड़ा है। 18 अप्रैल को थाना प्रभारी ने बताया, गुना न्यायालय के चेक बाउंस के प्रकरण क्रमांक 29/2020 में फरार आरोपी इंदर सिंह किरार निवासी ग्राम पीपल खेड़ी के न्यायालय कार्यवाही से फरार रहने पर स्थाई गिरफ्तारी वारंट जारी था। बीते रोज सूचना पर गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर जेल भेजा है।