कोडरमा: झुमरी तिलैया के जेजे कॉलेजों के विश्वविद्यालय स्थानांतरण का मामला तूल पकड़ता जा रहा है
झुमरी तिलैया स्थित अंगीभूत जेजे कॉलेजों के विश्वविद्यालय स्थानांतरण का मामला लगातार तूल पकड़ता जा रहा है। इस मुद्दे को लेकर छात्र संगठन लगातार बैठकें कर रणनीति तैयार कर रहे हैं। शनिवार पूर्वाह्न 11 बजे जेजे कॉलेज परिसर में छात्र नेताओं की एक बैठक आयोजित की गई, जिसमें आंदोलन की रूपरेखा पर चर्चा हुई।