रफीगंज: रफीगंज विधायक ने प्रखंड परिसर में वृक्षारोपण किया, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश
रफीगंज प्रखंड परिसर में शनिवार संध्या 7 बजे विधायक प्रमोद कुमार सिंह ने अपने समर्थकों के साथ वृक्षारोपण किया। इस दौरान उन्होंने पर्यावरण संरक्षण के महत्व पर प्रकाश डालते हुए अधिक से अधिक पेड़ लगाने की अपील की। विधायक ने कहा कि स्वच्छ और सुरक्षित पर्यावरण के लिए प्रत्येक व्यक्ति को पौधारोपण करना चाहिए तथा लगाए गए पौधों की देखभाल भी करनी चाहिए।