भीलवाड़ा: विश्व पर्यावरण दिवस पर जिला कारागृह में हरियाली का संदेश, पौधारोपण कर कपड़े के थैले बांटे गए
विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर शुक्रवार को जिला कारागृह परिसर में पौधारोपण, पक्षियों के लिए परिंडे लगाने और कपड़े के थैले वितरण का कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए नागरिकों से अधिकाधिक वृक्षारोपण करने और प्लास्टिक के उपयोग को कम करने का आह्वान किया गया।