गोवर्धन: बरसाना में टेंपो और बलेनो कार की टक्कर में एक श्रद्धालु की मौत, आधा दर्जन श्रद्धालु घायल
बरसाना रोड पर शुक्रवार और शनिवार की मध्य रात्रि एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया जहाँ श्रद्धालुओं से भरे एक टेंपो और बलेनो कार के बीच जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि टेंपो के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार श्रद्धालुओं में चीख-पुकार मच गई। इस हादसे में करीब एक दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि एक श्रद्धालु की मौके पर ही मौत हो गई।