कानपुर: केशव भवन में आरएसएस के मोहन भागवत के आगमन के चलते पुलिस कमिश्नर और एडिशनल पुलिस कमिश्नर ने किया मुआयना
केशव भवन में रविवार दोपहर 2:00 बजे आरएसएस चीफ मोहन भागवत के आगमन के चलते कड़ी सुरक्षा व्यवस्था का इंतजाम किया गया है। केशव भवन के चौतरफा और रूफ टॉप सिक्योरिटी रहेगी। इसके साथ ही सिर्फ सूची में शामिल या पास धारकों को ही केशव भवन में प्रवेश मिलेगा। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एक दिन पहले पुलिस कमिश्नर और एडिशनल पुलिस कमिश्नर ने मौका मुआयना किया।