कानपुर: आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने स्वच्छता अभियान के तहत गुजैनी सब्जी मंडी में की बाबा साहेब की प्रतिमा की साफ-सफाई
आम आदमी पार्टी की चलाए जा रहे स्वच्छता अभियान के क्रम में रविवार 3:00 बजे से गुजैनी सब्जी मंडी में बाबा साहेब की प्रतिमा की साफ-सफाई की गई। कार्यकर्ताओं ने डॉ भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा सफाई के साथ आसपास के क्षेत्र में फैली गंदगी भी हटाई। कार्यकर्ताओं ने कहा कि संविधान रचयिता की जयंती पर कल पार्टी की ओर से भव्य आयोजन किया जाएगा।