कानपुर: जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने ससैया घाट स्थित नवीन सभागार में सीएम डैशबोर्ड के कार्यों की की समीक्षा
जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने सरसैया घाट स्थित नवीन सभागार में रविवार 3:00 बजे सीएम डैशबोर्ड के कार्यों की समीक्षा की। जिसमें छह परियोजनाओं में ई, डी, सी ग्रेड मिलने पर अधिकारियों को नोटिस व बैठक से गैरहाजिर बीडीओ पतारा का वेतन काटने के निर्देश दिए। आवास निर्माण की प्रगति खराब होने पर बीडीओ के खिलाफ विभागीय कार्यवाही का निर्देश दिया।