कानपुर: नौबस्ता सागर पुरी रोड पर बाइक की टक्कर से घायल चिकित्सक की इलाज के दौरान हुई मौत
नौबस्ता सागरपुरी रोड पर बाइक की टक्कर से चिकित्सक को गंभीर चोटें आईं। परिजन बिधनू सीएचसी फिर उसके बाद हैलट ले गए, जहां इलाज के दौरान शनिवार रविवार देर रात इलाज के दौरान मौत हो गई। थाना प्रभारी ने रविवार 1:00 बजे बताया कि, चिकित्सक हेलमेट नहीं पहने था और सिर की चोट आने से मौत का कारण बनीं। अगर हेलमेट पहने होता तो जान बच सकती थी। आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।