अकलतरा: अमरताल-अकलतरा में कांक्रीट पोल सड़क पर गिरने से NH-49 में दुर्घटना की आशंका, डिवाइडर पर चढ़ चुकी हैं कई गाड़ियां
अमरताल-अकलतरा में NH-49 पर कांक्रीट पोल के डिवाइडर के पास सड़क पर नीचे गिरने से दुर्घटना होने की आशंका बनी हुई है। रात के समय अंधेरे होने की वजह से यहां कई गाड़ियां डिवाइडर पर पहले चढ़ चुकी हैं। अब कांक्रीट पोल के सड़क में गिरने के बाद पड़े रहने से रात के समय दुर्घटना होने की आशंका बनी हुई है। इससे आने-जाने वाले राहगीरों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।