सादाबाद: सादाबाद में आँधी बारिश ने उड़ाए लोगों के टीनशेड और छप्पर, विद्युत विभाग के खंभे व ट्रांसफार्मर भी हुए क्षतिग्रस्त
सादाबाद क्षेत्र में शुक्रवार रात आए तेज आंधी बारिश और तूफान ने सादाबाद क्षेत्र में दुकानदारों की दुकानों के टीनशेड छप्पर व टटियाओं को उड़ा दिया। वही विद्युत विभाग के भी कई दर्जन खम्बे व कई ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त हो गए जिससे कई गांव की विद्युत आपूर्ति भी बाधित हो गई। विधुत कर्मियों के द्वारा लाइन लॉस को ठीक कर आपूर्ति को सुचारु किया जा रहा है।