शाहजहांपुर: आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने बिजली कटौती को लेकर किया प्रदर्शन, कलेक्ट्रेट में जिला प्रशासन को दिया ज्ञापन
दरअसल आज आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता खिरनी बाग चौराहे पर इकट्ठे हुए। यहां उन्होंने लगातार हो रही बिजली कटौती को लेकर नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ता खिरनी बाग चौराहे से पैदल नारेबाजी करते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचे। यहां उन्होंने एक विज्ञापन जिला प्रशासन को दिया। ज्ञापन देते हुए बताया कि बिजली लगातार महंगी हो रही है।