बहरोड़: बहरोड में अंबेडकर झंडा विवाद में महिला पर मारपीट का आरोप, जातिसूचक शब्द कहने पर थाने पहुंची पीड़िता
Behror, Alwar | May 20, 2026 बहरोड़ क्षेत्र के रिवाली गांव में एक महिला ने गांव के कुछ दबंग युवकों पर मारपीट और जातिसूचक शब्दों से अपमानित करने के गंभीर आरोप लगाए हैं। घटना दो दिन पहले की बताई जा रही है। बुधवार दोपहर करीब तीन बजे पीड़ित महिला दोबारा थाने पहुंची और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर पुलिस से कार्रवाई की गुहार लगाई।