मधेपुरा: लग्जरी कार से विदेशी शराब की बड़ी खेप बरामद, एक तस्कर गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी
मधेपुरा में मद्य निषेध एवं उत्पाद विभाग की टीम ने कार्रवाई करते हुए एक लग्जरी कार से भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद की है और मौके से एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। मद्य निषेध निरीक्षक बबलू कुमार ने बताया कि वाहन जांच के दौरान मुरलीगंज थाना क्षेत्र के मीरगंज और जोरगामा के बीच संदिग्ध हालत में एक उजले रंग की टाटा नेक्सन को रोका गया। जब गाड़ी की तलाशी ली गई।