होशंगाबाद नगर: नर्मदापुरम: मंडी वेयरहाउस के सामने अवैध अतिक्रमण हटाने पहुंची राजस्व और नगर पालिका की संयुक्त टीम
नर्मदापुरम में मंगलवार को मंडी वेयरहाउस के सामने सड़क किनारे किए जा रहे अवैध अतिक्रमण को हटाने के लिए राजस्व और नगर पालिका की संयुक्त टीम ने कार्रवाई की।।कार्रवाई के दौरान सड़क किनारे रह रहे करीब 8 से 10 परिवारों को जगह खाली करने के निर्देश दिए गए। मौके पर तहसीलदार, नगर पालिका के अतिक्रमण दल प्रभारी सहित राजस्व एवं नगरपालिका के कर्मचारी मौजूद रहे।