खंडवा: खंडवा में ‘नकली घी’ कांड पर कांग्रेस का विरोध, प्रशासन को घेरा; संरक्षण, लाइसेंस और चर्बी जांच पर उठे सवाल
खंडवा में कथित नकली घी और चर्बी मामले को लेकर कांग्रेस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर प्रशासन, नगर निगम और खाद्य विभाग पर गंभीर सवाल खड़े किए। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि इस पूरे मामले ने खंडवा शहर की छवि धूमिल की है, लेकिन अब तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया कि मौके पर घी मिला था या नहीं। अधिकारियों के बयानों में विरोधाभास है—कहीं कार्रवाई का श्रेय नगर निगम ले रहा है