मोतिहारी: जिले के पहाड़पुर थाना क्षेत्र के परसौनी वार्ड नंबर दो में बिजली के शॉर्ट सर्किट से हुए आगलगी में पुआल का पूंज जला
पूर्वी चंपारण मोतिहारी जिले के पहाड़पुर थाना क्षेत्र के परसौनी वार्ड नंबर दो में बिजली के शॉर्ट सर्किट से हुए आगलगी में रमेश राम का पुआल का पुंज जलकर राख हो गया।ग्रामीणों की सूचना पर अनुमंडल अग्निशमन के आने के बाद काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका।गनीमत यह थी कि इस भीषण गर्मी में दमकल गाड़ी की तत्परता से पूरे गांव में आग फैलने से बच गया।