मोतिहारी: मोतीहारी के पुलिस अधीक्षक ने की अपराध समीक्षा बैठक, दिए आवश्यक निर्देश
मोतीहारी पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात के द्वारा मासिक अपराध समीक्षा बैठक का आयोजन मंगलवार को जिला के सभागार में किया गया। जिसमें अपराध नियंत्रण एवं विधि व्यवस्था संधारण हेतु उपस्थित पुलिस पदाधिकारी को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। बैठक के माध्यम से पुलिस अधीक्षक ने विभिन्न आवश्यक बातों का साझा किया। जिससे क्षेत्र में शांति व्यवस्था कायम रहे।