मोतिहारी: मोतिहारी में राजद जिला अध्यक्ष का चुनाव हुआ संपन्न दूसरी बार जिला अध्यक्ष बने विधायक मनोज कुमार यादव
मोतिहारी में राजद जिला अध्यक्ष का चुनाव मंगलवार को संपन्न हुआ है। जिसमें पुनः दूसरी बार कल्याणपुर के विधायक मनोज कुमार यादव को जिला अध्यक्ष बनाया गया। दूसरी बार जिला अध्यक्ष बनाए जाने पर गोविंदगंज से राजद के विधानसभा प्रभारी राजू पांडेय सहित जिले के तमाम नेताओं के द्वारा अपने जिला अध्यक्ष को फूल माला से सम्मानित किया गया। जानकारी मंगलवार की शाम 4 बजे दी गई।