स्याना: नगर के मेन बाजार में एक दुकानदार ने पड़ोसी दुकानदार पर आपसी विवाद को लेकर मारपीट कर घायल करने का लगाया आरोप
Siyana, Bulandshahr | Apr 29, 2026
नगर के में बाजार में एक दुकानदार ने अपने पड़ोसी दुकानदार सहित अन्य लोगों पर आपसी विवाद को लेकर मारपीट कर घायल करने का आरोप लगाया है। वहीं कोतवाली पुलिस ने घायल का मेडिकल कराने के साथ मामले की जांच शुरू कर दी है। बुधवार को दुकानदार अजय कुमार ने बताया कि आपसी विवाद को लेकर पड़ोसी दुकानदार ने अन्य लोगों के साथ मिलकर मारपीट कर घायल कर दिया।