बलरामपुर: सिरसिया फार्म फातिमा स्कूल के पास अज्ञात कारणों से लगी आग, पास में सीएनजी प्लांट होने से हो सकती थी बड़ी घटना
4 अप्रैल शुक्रवार दोपहर लगभग 1 बजे सिरसिया फॉर्म फातिमा स्कूल के पास अज्ञात कारणों से आग लग गई जो देखते ही देखते विकराल रूप में फैल गई। स्कूल के बगल में ही सीएनजी प्लांट लगा हुआ है अगर आग वहां फैल जाती तो बड़ी दुर्घटना हो सकती थी। घटना स्थल पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम व स्थानीय लोगों द्वारा कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका।