बस्सी: जयपुर ग्रामीण की दूदू थाना पुलिस ने पोक्सो एक्ट के मामले में 7 साल से फरार एक आरोपी को किया गिरफ्तार
Bassi, Jaipur | Feb 23, 2025 जयपुर ग्रामीण की दूदू थाना पुलिस ने पोक्सो एक्ट के मामले में पिछले 7 साल से फरार चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार करने में आज रविवार को पुलिस को सफलता हासिल हुई है। वही जयपुर ग्रामीण पुलिस की ओर से दोपहर करीब 2 बजे मामले का खुलासा करते हुए जानकारी दी गई। थानाधिकारी मुकेश कुमार ने बताया कि जयपुर ग्रामीण पुलिस अधीक्षक आनंद शर्मा के निर्देशन में कार्रवाई की गई।