कोल: अर्राना में अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार व्यक्ति की मौत, पुलिस ने शव का कराया पोस्टमार्टम
Koil, Aligarh | Apr 12, 2025 अर्राना में अज्ञात वाहन ने बाइक सवार व्यक्ति को टक्कर मार दी। घटना में व्यक्ति की मौत हो गई। 50 वर्षीय मुकेश चौधरी खेती-बाड़ी किया करते थे। शुक्रवार रात्रि मुकेश अपने गांव से अपने घर की ओर लौट रहे थे। अर्राना में तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। घायल मुकेश को अस्पताल लाया गया जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।