राजगढ़: मोहनपुरा कुंडलिया सिंचाई परियोजना के तहत 100 दिन 100 गांव अभियान का समापन
मोहनपुरा कुंडलिया सिंचाई परियोजना के अंतर्गत चल रहे 100 दिन 100 गांव अभियान का समापन होने के अवसर पर मंगलवार देर रात 11:00 बजे करीब राजगढ़ में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान राजगढ़ सांसद रोडमल नागर, राजगढ़ विधायक अमर सिंह यादव, परियोजना प्रशासन विकास राजोरिया सहित बड़ी संख्या में अधिकारी कर्मचारी और किसने उपस्थित रहे।