फिरोज़ाबाद: गाँधी पार्क चौराहे पर युवाओं ने पाकिस्तान मुर्दाबाद की तख्ती लेकर किया विरोध प्रदर्शन
पहलगाम में हुये आतंकी हमले के बाद हर भारतीय के दिलो में गुस्सा है। आतंकी पनाहगार पाकिस्तान पर कड़ी कार्यवाही की मांग को लेकर सोमवार की रात युवाओं ने गाँधी पार्क चौराहे पर जमकर विरोध प्रदर्शन किया है। इस दौरान युवाओं ने हाथो में पाकिस्तान मुर्दाबाद की तख्ती लेकर विरोध किया। इस दौरान प्रदर्शन कारी लोगों ने भारत सरकार से मांग की है आतंकी हमले का बदला लिया जाये।