फिरोज़ाबाद: सीएल जैन कॉलेज से एसपी सिटी ऑफिस तक ₹72.70 करोड़ की लागत से बनने वाले सेतु का किया गया भूमिपूजन
विधायक सदर मनीष असीजा ने सोमवार शाम 5 बजे क़रीबन सीएल जैन डिग्री कॉलेज से सुहाग नगर, सुभाष तिराहा होते हुए एसपी सिटी ऑफिस तक बनने वाले उपरिगामी सेतु का विधिवत शिलान्यास और भूमि पूजन जिला अस्पताल गेट नम्बर तीन पर किया गया। 72 करोड़ 70 लाख रुपये की लागत से बनने वाला यह सेतु शहरवासियों को जाम से निजात दिलाएगा और आवागमन को सुगम बनाएगा।