फिरोज़ाबाद: गांव शाहपुर में प्रॉपर्टी विवाद को लेकर भतीजों ने चाचा और चाची को लाठी-डंडों से पीटकर अधमरा किया
फ़िरोज़ाबाद के थाना शिकोहाबाद के गांव शाहपुर असुआ मे प्रॉपर्टी के विवाद मे जमकर लाठी डंडे चले है। ख़ूनी संघर्ष मे एक ही पक्ष के सीताराम और उनकी पत्नी अनीता देवी गंभीर रूप से घायल हुयी है। पीड़ित पक्ष की माने तो गांव मे वृद्ध सीताराम दुकान करते है दुकान को लेकर लाठी डंडे से मारपीट की है। पीड़ित पक्ष ने पुलिस थाने मे केस दर्ज करा दिया है।