मंदसौर: मंदसौर रेलवे स्टेशन पर ऑटो लाइनिंग व्यवस्था लागू, जाम कम हुआ, ई-रिक्शा चालकों में विवाद
मंदसौर रेलवे स्टेशन पर ऑटो रिक्शा के अव्यवस्थित खड़े होने से जाम की समस्या बनी रहती थी,अब रेलवे पुलिस और यातायात पुलिस ने स्टेशन परिसर में लाइनिंग कर ऑटो खड़े करने की व्यवस्था लागू की है,जिससे यातायात सुगम हुआ है, हालांकि ई-रिक्शा चालकों को स्थान नहीं मिलने से नाराजगी है,इस समस्या को लेकर राज्यसभा सांसद ने भी मौके पर पहुंचकर अधिकारियों से चर्चा की,