महोबा: कलेक्ट्रेट सभागार में डीएम की अध्यक्षता में सर्राफा एसोसिएशन के साथ बैठक, विदेशी मुद्रा पर दबाव कम करने की पहल
Mahoba, Mahoba | May 18, 2026 पीएम के आह्वान और सीएम के निर्देश पर कलेक्ट्रेट सभागार में डीएम गजल भारद्वाज की अध्यक्षता में सर्राफा व्यापारियों की बैठक हुई। एसपी शशांक सिंह, एडीएम कुंवर पंकज और उपायुक्त राज्य कर नीरज सेंगर मौजूद रहे। डीएम ने वैश्विक दबाव के चलते सोना-चांदी बुलियन की खरीद-बिक्री स्वेच्छा से हतोत्साहित करने की अपेक्षा की। व्यापारियों ने देशहित में सहयोग का भरोसा दिया।